Search

 
 
 

गिरिडीह : जुझारू छवि वाले विनोद सिंह को कोडरमा से जिताकर संसद भेजें- कल्पना

 

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में तिसरी में जनसभा

Tisri (Giridih) : कोडरमा लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में मंगलवार को तिसरी गांधी मैदान में जनसभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि विनोद सिंह एक कर्मठ, जुझारू और जनसेवा करने की छवि वाले नेता हैं. जब वे विधानसभा में गरजते हैं तो अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है. उन्होंने लोगों से कोडरमा के समुचित विकास के लिए ऐसे व्यक्ति को जिताकर संसद में भेजने की अपील की. उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र में महिला कॉलेज व तिसरी में डिग्री कॉलेज खोलने का वादा किया. भाजपा व केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से 1 लाख 36 हजार करोड रुपए मांगने की हिम्मत की. झारखंडियों के विकास की बात करने वाले नेता को एक साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया है. चुनाव में जनता भाजपा प्रत्याशी को हराकर इसका जवाब देगी. राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के शासन में पीएम मोदी ने जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दिए. उन्होंने लोगों से इस बार चुनाव में पीएम मोदी के झांसे में नहीं आने की अपील की. भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिले का सबसे सुनहरा प्रखंड तिसरी की चमक आज खो सी गई है. यहां के सांसद और विधायक ने जो वादा किया था वह अब तक पूरा नहीं हुआ. सभा को पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-modi-developed-only-corporate-houses-in-his-10-years-of-rule-mathura/">बोकारो

: मोदी ने 10 साल के शासन में सिर्फ कॉर्पोरेट घरानों का विकास किया- मथुरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही