Search

 
 
 

गिरिडीह : गरीबों का बिजली बिल माफ करने की मांग को लेकर माले ने की बैठक

 
Giridih : भाकपा माले ने सरकार से गरीबों का बिजली बिल माफ़ करने की मांग करते हुए 11 अक्टूबर को जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसे लेकर 7 अक्टूबर को सदर प्रखंड में एक बैठक आयोजित की. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में बिजली लगातर महंगी होती रही. उपभोक्ताओं को हहर माह बिजली बिल नहीं पहुंचाया गया. जानकारी के अभाव में ग्रामीण बिल जमा नहीं कर पाये. अब ग्रामीणों के बिल इतना ज़्यादा बकाया हो गया है, जिसे भुगतान कर पाने में वो समर्थ नहीं हैं. राजेश यादव ने कहा कि एक तरफ़ देश के अमीरों का कई लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर बकाये बिजली बिल को लेकर गरीबों पर छापेमारी हो रही है. उन्होंने कहा कि आगामी 11 अक्टूबर को बिजली विभाग के जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में माले नेता संजय चौधरी, संतोष राय, चंदूलाल, रामेश्वरम, अर्जुन मरांडी, शिव लाल मुर्मू, किशोरी लाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-announcement-to-continue-strike-in-meeting-of-revenue-sub-inspector-union/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : राजस्व उपनिरीक्षक संघ की बैठक में हड़ताल ज़ारी रखने का ऐलान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही