Search

 
 
 

गिरिडीह : माले ने समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ की बैठक

 
Giridih : सदर प्रखंड के बदगुंदा खुर्द गांव में 21 सितंबर को भाकपा माले की अगुवाई में ग्रामीणों की एक बैठक की गई. बैठक में गांव में स्थित विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, राशन वितरण व बकाया बिजली बिल पर चर्चा की गई. बैठक में मौजूद माले नेता राजेश कुमार ने कहा कि गांव के स्कूलों में ग्रामीण बच्चे ही पठन-पाठन का कार्य करते हैं. ऐसे विद्यालयों में किसी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ग्रामीणों ने गांव के मध्य विद्यालय के एक शिक्षक की कार्यशैली पर एतराज जताया. ग्रामीणों ने विभाग से लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की या उन्हें हटाकर किसी अन्य को प्रतिनियुक्त करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा की शिकायत करने पर शिक्षक द्वारा एससी एसटी केस में फंसा देने की धमकी दी जाती है. राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डीएसई कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी दी. बैठक में प्रदीप मोहली, बालेश्वर शर्मा, कपिल देव प्रसाद, मुन्ना यादव, योगेंद्र राय, दीपक ठाकुर, जगदीश ठाकुर, दिलीप कुमार, सागर कुमार, प्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-peoples-writers-association-engaged-in-strengthening-the-organization/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : संगठन की मजबूती में जुटा जनवादी लेखक संघ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही