Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: लूट के शिकार फल विक्रेता से मिले माले नेता

Giridih: लूट के शिकार व घायल हुए हुट्टी बाजार के फल विक्रेता तबरेज आलम से 15 अप्रैल को माले नेता राजेश सिन्हा ने आवास पर जाकर मुलाकात किया. तबरेज एक सप्ताह पूर्व जमुआ से लौटने के क्रम में चित्राडीह के पास लूट के शिकार हो गए थे. अपराधियों ने उनसे 7 लाख की रकम लूट ली थी. हादसे में घायल हुए तबरेज के सर पर 27 टांके लगे हैं. पीड़ित ने बताया कि जमुआ पुलिस को अपराधियों का पूरा हुलिया बताया पर पुलिस असली अपराधी की जगह दूसरे की तस्वीर दिखा कर पहचान करने का दबाव बना रही है. माले नेता ने कहा कि सोमवार को डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. अपराधी पकड़े नहीं गए तो मुख्यालय में माले जोरदार आंदोलन करेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609364&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा: दो रोटी कम खाएं पर बच्चों को जरूर पढ़ाएं: पूर्व विधायक राजकुमार यादव [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही