Search

 
 
 

गिरिडीह : भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर माले विधायक डीसी से मिले

 
जमुआ में 21वें दिन भी भू-माफियाओं के खिलाफ जारी रहा धरना
Jamua (Giridih) : भू-माफियाओं के खिलाफ जमुआ अंचल परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा. दूसरी ओर अब तक आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की धमकी दी है. इसी मामले में बगोदर के भाकपा माले विधायक बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में अशोक पासवान, मुनव्वर हसन, बंटी इंकलाबी व असगर अली का शिष्टमंडल गिरिडीह उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान विधायक ने उपायुक्त को जमीन के फर्जीवाड़ा की जानकारी देकर भ्रष्ट अधिकारी और-भू माफिया पर कार्रवाई की मांग की. विधायक ने कहा कि अभी तक कोई पहल नहीं होना चिंताजनक है, इससे जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कभी भी जमुआ में उग्र आंदोलन हो सकता है. बता दें कि जमुआ के मगहाकला खुर्द टोला गन्धकपरी के 40 गरीब किसान बीते 21 दिनों से भू-माफिया के खिलाफ धरना दे रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711172&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मुहर्रम में पत्थरबाजी, आगजनी से निपटने का पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही