Search

 
 
 

गिरिडीह : इनरव्हील क्लब सनशाइन की मनी तीसरी इंस्टॉलेशन सेरेमनी

 
100 बच्चियों को दिए गए स्टेशनरी समेत अन्य उपहार
Giridih :  इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन का तीसरा इंस्टॉलेशन सेरेमनी मना. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व इनरव्हील प्रेयर से किया गया. इस मौके पर सृष्टि सिन्हा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया. वही पिछले सत्र की प्रेसिडेंट अर्चना कुमारी ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताया साथ ही इस सत्र की प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया को कार्यभार को सौंपा. रोटरी क्लब के डिस्टिक 3250 गवर्नर रोटेरियन शिव प्रकाश बगैरिया को पूनम सहाय, सरिता प्रसाद व सुमन गौरी सरिया ने सम्मानित किया. क्लब की ओर से सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में ड्राइंग कंपटीशन करवाया कर विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान इनरव्हील क्लब के 100 साल पूरे होने की खुशी में 100 कैंडल्स जलाकर खुशी मनाई गई. एक विशेष बच्चे को स्मार्ट स्टिक दिया गया. 100 बच्चियों को स्टेशनरी, टॉयलेट्री किट, फूड पैकेट दिए गए. कार्यक्रम के दौरान कविता, अमिता छाबरा, सुनीता शर्मा, सुनीता बरनवाल, सुषमा सिन्हा, रश्मि गुप्ता, नमीता जमुआर, रिया अग्रवाल, सुषमा जैन, इस अरोड़ा, प्रीति सलूजा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706618&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : तेनुघाट डैम के गेट से छलांग लगाकर दिव्यांग ने दी जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही