Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मणिपुर की घटना ने देश को किया शर्मसार : इंडिया एलायंस

Advertisement
Advertisement
डबल इंजन की सरकार से नहीं संभल रहा लॉ एंड ऑर्डर,  सीएम व गृहमंत्री से इस्तीफा की मांग
Giridih : इंडिया एलायंस ने एक अगस्त को मणिपुर घटना के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की. उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया है. डबल इंजन की सरकार से लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभल रहा है. नेताओं ने मणिपुर के सीएम और देश के गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट को इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने के लिए धन्यवाद दिया. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपी को गिरफ्तार करने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की. धरना में जदयू जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, माले नेता राजेश सिन्हा, महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा सहित कई नेता शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-due-to-the-rain-the-faces-of-the-farmers-blossomed-the-crop-got-lifeline/">

गिरिडीह : बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसल को मिली संजीवनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही