Search

 
 
 

गिरिडीह : गैर मजरूआ जमीन की लूट के खिलाफ धरना पर बैठा मनोज तुरी का परिवार

 
दूसरा पक्ष खतियानी जमीन बताकर बनवा रहा मकान
Gandey(Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के बुधुडीह स्थित एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है. एक पक्ष गैर मजरूआ, जबकि दूसरा पक्ष इसे खतियानी जमीन बता रहा है. इस गैर मजरूआ जमीन पर जबरन मकान बनाने का आरोप लगा कर एक पक्ष का मनोज तुरी 18 अगस्त को पूरे परिवार के साथ गांडेय अंचल कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गया है. मनोज तुरी ने बताया कि बुधुडीह गांव के खाता नंबर 26, प्लॉट नंबर 02, सर्वे खतियान में गैर मजरूआ और जंगल किस्म की जमीन दर्ज है. इसके बाद भी गांव के संदीप वर्मा उस जमीन पर जबरन घर बना रहा है. इसी मामले में मनोज तुरी के साथ विनोद तुरी, छोटी तुरी, प्रदीप तुरी, मंजू देवी, गौरी देवी, किरण देवी, ललिता देवी सहित कई अन्य लोग धरना पर बैठे हैं. इधर संदीप वर्मा ने बताया कि वह जमीन खतियानी हैं. इस संबंध में सीओ सफी आलम ने कहा कि संदीप वर्मा जमीन को खतियानी और मनोज तुरी गैर मजरूआ जमीन बता रहा है. मामले को लेकर जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733492&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे दंपती से 1.40 लाख की लूट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही