Search

 
 
 

गिरिडीह : मनसाडीह ओपी पुलिस पर घर में घुसकर दुर्व्यवहार का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

 
Tisri (Giridih)  :  मनसाडीह ओपी क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर गांव के एक व्यक्ति के घर में घुसकर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ओपी में जमकर हंगामा किया. घटना के विरोध में दर्जनों ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ मनसाडीह ओपी के सामने धरना पर बैठ गए. हो-हंगामा के घंटों बाद भाकपा माले के नेताओं के साथ ओपी प्रभारी की वार्ता में मामले को सुलझा लिया गया.  बताया गया कि  गांव के रामदेव यादव के पुत्र आशीष यादव और एक स्थानीय कथित दुकानदार के बीच सामान खरीदने के दौरान विवाद हो गया. दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी. दुकानदार ने मनसाडीह ओपी में इसकी लिखित शिकायत की थी. हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर मामला सुलझा लिया गया था. ग्रामीणों के अनुसार, सुलहनामे को ओपी को सुपुर्द कर दिया गया था. आरोप है कि इसके बाद भी ओपी प्रभारी ने बुधवार की अहले सुबह आशीष यादव के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया. जिससे आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ओपी के समक्ष धरना पर बैठ गए. मामले की जानकारी मिलते ही भाकपा माले नेता जय नारायण यादव कार्यकर्ताओं के साथ ओपी पहुंचे बातचीत कर मामले को सुलझाया. इधर, ओपी प्रभारी अंकित कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-shere-alam-became-president-of-anjuman-committee-saqib-became-secretary/">बोकारो

: शेरे आलम बने अंजुमन कमेटी के सदर, सकीब सेक्रेटरी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही