Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : छठ घाट, खेल मैदान सहित कई जरूरी योजनाएं उतरेगी धरातल पर: सुदिव्य कुमार सोनू

Giridih: गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 04 जून को सदर प्रखंड के रानीडीह, भौरनडीहा, अजीडीह, उदनाबाद का दौरा किया. इन स्थानों पर छठ घाट, डीप बोरिंग, खेल मैदान सहित कई कार्य किए जाने हैं. विधायक ने एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार के साथ योजनाओं के संदर्भ में स्थानीय लोगों से बात कर स्थल निरीक्षण किया. विधायक ने बताया कि निरीक्षण के बाद कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि रानीडीह में छठ घाट, भौरनडीहा में छठ घाट, बोरिंग में नया टू एचपी का मोटर, पाइप लाइन कनेक्शन किया जाएगा. बताया कि एक लाख लीटर क्षमता की टंकी में 2 एचपी का मोटर लगाया जाएगा. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए अजीडीह में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा. अजीडीह में ही काली मंडप के पास पुरानी टंकी में नया मोटर व पाइप लाइन का कनेक्शन किया जाएगा. साथ ही उदनाबाद उसरी नदी के तट पर छठ घाट का निर्माण किया जाएगा. इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656932&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में पेंशन राशि बढ़ाने की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही