Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मुखिया संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Advertisement
Advertisement

जिले के पदाधिकारियों पर लगाया दोहन का आरोप

Dhanwar (Giridih). : धनवार प्रखंड मुखिया संघ की बैठक 22 सितंबर को बरजो पंचायत सचिवालय में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने की. बैठक में पंचायत की योजनाओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पारित किए गए. इसमें बारिश कम होने के कारण प्रखंड को सुखाड घोषित करने, बांधी पंचायत में 15 में वित्त योजना से नाली निर्माण पूरा होने के बावजूद पंचायत सचिव की ओर से भुगतान नहीं किए जाने की निंदा की गई। मौके पर मनरेगा योजनाओं का पूर्ण भुगतान नहीं होने के पूर्व ही बंद करने वाले ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग की गई. जिला के पदाधिकारी द्वारा जांच के नाम पर दोहन की निंदा की गई. जानवरों को लंपी बीमारी से बचने के लिए गांव स्तर पर शिविर लगाने, पंचायत में चल रही नल जल योजना की अनियमितता की जांच व दोषियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित कर संबंधित पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. बैठक में मुखिया रामदेव यादव, सुभाष यादव, बालमुकुंद यादव, कार्तिक दास, संतोष साहू, मुजाहिद अंसारी, भुनेश्वर साहू, कृष्ण देव रजक, सावित्री देवी, नागेश्वर यादव, दशरथ सिंह, असगर हाफिज जलाल, चंद्रशेखर यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/doctors-strike-continued-till-noon-in-giridih-hospitals-emergency-services-restored/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह के अस्पतालों में दोपहर तक चली डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी सेवा रही बहाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही