Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Tisri (Giridih : तिसरी प्रखंड सभागार में बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीबुद्दीन की अध्यक्षता में 08 जून को प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक हुई. इसमें जिले से एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह मुख्यरूप से मौजूद थे. बैठक में मनरेगा, जल-नल योजना, पीएम आवास योजना, शिक्षा, कल्याण, कृषि विभाग आदि का मुद्दा छाया रहा. इस दौरान जाति-आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में दो-दो महीने का समय लगने पर चिन्ता व्यक्त की गई. सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई जगह सरकारी शिक्षक अपनी जगह पढ़ाने के लिए कम पैसा देकर दूसरों लोगों को स्कूल भेज देते हैं. लक्ष्मीबथान, कारीपहरी में सड़क और पानी की समस्या भी बैठक में रखा गया. कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए दोबारा लिस्ट निकालने का मुद्दा भी छाया रहा. एसडीएम ने तमाम मुद्दों पर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर बीडीओ संतोष प्रजापति रिंकू वर्णवाल, मनोज यादव, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, लोकाय  थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार, मणिकांत, प्रभारी फॉरेस्टर अभिमित राज, दीपक कुमार, डॉ रणजीत प्रसाद, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661797&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : पैक्स में 50% अनुदान पर बंट रहा धान का बीज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही