Search

गिरिडीह : शिविर में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान

Giridih : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में 2 मार्च को समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपायुक्त समेत कई वरीय अधिकारियों ने रक्तदान किया. शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है. इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है. भारत की समृद्ध संस्कृति में सेवा और सहयोग की परंपरा रही है. रक्तदान समाज एवं मानवता प्रति बड़ी सेवा होगी. शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, ईडीएम, यूआईडी, डीपीओ, यूआईडी समेत कर्मचारियों व आमजनों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp