Giridih : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गिरिडीह की ओर से सोमवार 12 जून को समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 43 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया. रक्तदान शिविर में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा समेत कई वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजनों ने भी रक्तदान किया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना सबसे महत्वपूर्ण दान है. इसलिए जो लोग रक्तदान करने में सक्षम हैं और स्वस्थ हैं उन्हें रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है बल्कि यह समाज व मानवता प्रति एक बड़ी सेवा भी है. यह">https://lagatar.in/gandey-by-2024-every-poor-family-will-get-housing-annapurna-devi/">यह
भी पढ़ें : गांडेय : 2024 तक हर गरीब परिवार को मिलेगा आवास : अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गांडेय : 2024 तक हर गरीब परिवार को मिलेगा आवास : अन्नपूर्णा देवी [wpse_comments_template]
Leave a Comment