Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नगर भवन में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा

Giridih : नगर भवन गिरिडीह में 27 जुलाई को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई. लगभग ढाई साल बाद हुई इस बैठक की अध्यक्षता सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने की. बैठक में सबसे पहले जिला कल्याण विभाग ने दो वर्षों का लेखाजोखा पेश किया. विभाग की ओर से बताया गया कि कि छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृति और साइकिल का वितरण किया गया. बताया गया कि विभाग की ओर से 18 जाहेरथान और 20 कब्रिस्तान में चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है. बैठक में 20 सूत्री के कई सदस्यों ने कल्याण विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी मांगी. जिला समाज कल्याण विभाग ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. मुख्य रूप से विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे योजनाओं की जानकारी दी. बैठक में कृषि, मत्स्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क, ग्रामीण विकास, सिचाईं, खनन सहित अन्य कई विभागों में चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मंत्री ने सभी विभाग के अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया. बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी, उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, उप मेयर प्रकाश सेठ, एसी विल्सन भेंगरा, एनडीसी सुदेश कुमार, डीएसओ गौतम भगत, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अभियंता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371368&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही