Search

 
 
 

गिरिडीह : श्रावण माह में कई प्रोडक्शन हाउस कर रहे बोल बम एल्बम की शूटिंग

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- श्रावण के पवित्र माह में स्थानीय कई फिल्म प्रोडक्शन हाउस बोल बम एल्बम की शूटिंग कर रहे हैं. 18 जुलाई को मुन्ना केम ऑफिसियल चैनल ने बराकर नदी के किनारे गीत की शूटिंग की. गीत के बोल देवघर से लेले अय्ये मिठईया है. खोरठा भाषा में तैयार हो रहे इस एल्बम को समर और पिंकी पर फिल्माया जा रहा है. नृत्य निर्देशक छोटी मास्टर ग्रुप तथा कैमरामैन और एडिटर प्रदीप राजा हैं. एल्बम के और गीतों की शूटिंग अन्य जगहों में होगी. शूटिंग के बाद जल्द रिलीज की जाएगी. 17 जुलाई को प्लेटफॉर्म यू ट्यूब प्रोडक्शन के तहत गाड़ी सफ़रिया बोल बम एल्बम रिलीज की गई. एल्बम के मुख्य गीत हैं- गिरिडीह से धरले गाड़ी सफ़रिया. इस गीत की शूटिंग गिरिडीह के लोकप्रिय पर्यटन स्थल वाटर फॉल और दुखिया मंदिर में की गई. इस एल्बम के कलाकार प्रेम कुमार व तमन्ना शर्मा हैं. एल्बम के निर्देशक संजय भारती और एडिटर व कैमरामैन प्रदीप राजा हैं. एल्बम में संगीत पंडित म्यूजिक ने दिया है. इससे पूर्व मुकेश मंडल प्रोडक्शन हाउस दो एल्बम रिलीज कर चुकी है. पहला एल्बम सावन में गूंजे हर हर बम और दूसरा एल्बम है चल सैयां बोल बम. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=363050&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिले में 4 नए करोना पॉजिटिव मरीज मिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही