Search

 
 
 

गिरिडीह : कांग्रेस के वनभोज में नहीं पहुंचे कई दिग्गज कांग्रेसी

 
Giridih : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 10 जनवरी को वनखजो पहाड़ी में आयोजित वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता नहीं पहुंचे. नए जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के कार्यकाल में यह पहला कार्यक्रम था. नेताओं के शामिल नहीं होने का वजह नए जिलाध्यक्ष चुनाव के समय नेताओं में बनी दूरी बताया जाता है.  वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, अजय कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र प्रसाद सिंह नहीं पहुंचे. इन नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना हुआ है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की पूर्व जानकारी नहीं दी गई. वहीं प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पारिवारिक कारणों से शामिल नहीं हो सके. कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ऐन मौके पर रांची निकल गए. हालांकि वनभोज के बाद पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा चली. वनभोज में शामिल नहीं हुए नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि सिर्फ कुछेक नेताओं को बुलाकर खानापान करने और चर्चा करने से पार्टी मजबूत नहीं होगी. इसके लिए ईमानदार कोशिश करनी पड़ेगी. वनभोज से एक खास गुट को अलग रखा गया. इसका असर पार्टी की सेहत पर पड़ेगा. नेताओं के शामिल नहीं होने पर जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप और मोबाइल कॉलिंग कर सभी को सूचना दी गई थी. वनभोज में जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के अलावा महसर इमाम, चंद्रशेखर सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, राजेश तुरी, पोरस नाथ मित्रा समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=521968&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में देरी से पहुंचे चिकित्सक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही