Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गांडेय विधानसभा क्षेत्र में मरांडी की संकल्प यात्रा एक अक्टूबर को

Advertisement
Advertisement

बेंगाबाद व गांडेय प्रखंड भाजपा की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

Giridih : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा एक अक्टूबर को गांडेय विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी. मरांडी गांडेय के महुदा मोड़ गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर 13 सितंबर बुधवार को बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड में कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठकें हुईं.       किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि गांडेय में संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार से जनता उब गई है. भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर है. पूरे राज्य में विकास ठप पड़ गया है. उन्होंने कहा कि मरांडी की संकल्प यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है. मौके पर प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, प्रकाश यादव, चिंतामणी सिंह, रघुनाथ यादव, एंथोनी स्वामी, हरि मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं, बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा में आयोजित बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं. उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को पूरे विधानसभा क्षेत्र से एक-एक कार्यकर्ता और आमलोग संकल्प सभा में पहुंचेंगे. बैठक में महेंद्र प्रसाद वर्मा, रंजीत मरांडी, मितनारायन वर्मा, अर्जुन वर्मा, रेणुलाल चौरसिया, इंद्रलाल वर्मा  आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-there-will-be-a-candidate-from-india-alliance-on-every-seat-in-lok-sabha-elections-alamgir/">पाकुड़

: लोस चुनाव में हर सीट पर होगा इंडिया गठबंधन का एक उम्मीदवार- आलमगीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही