Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा के तहत हुई मैराथन दौड़ प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने लोगों को दिलाई अंगदान की शपथ

Giridih :  आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा के अवसर पर 27 सितंबर को शहर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता को डीसी नमन प्रिय लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रतियोगिता झंडा मैदान से शुरू होकर मधुबन चौक, जिला परिषद, मकतपुर, कालीबाड़ी चौक, अंबेडकर चौक होते हुए झंडा मैदान लौटी. यहां युवाओं से अंगदान की शपथ दिलाई गई. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि अंगदान से ऐसे कई लोगों को नया जीवन मिलता है, जो मौत के करीब पहुंच चुके होते हैं. मौके पर उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया. कहा कि कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से फिलहाल ब्लड बैंक में पर्याप्त भंडार है, पर कई बार स्थिति विकट हो जाती है. रक्तदान में युवाओं की बड़ी भागीदारी हो तो रक्त की समस्या गिरिडीह में कभी झेलनी ना पड़े.

प्रथम दो विजेताओं को मिला 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार

[caption id="attachment_769364" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Aayushman-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> पुरस्कार का चेक सौंपते अतिथिगण[/caption] मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में इनामी राशि भी रखी गई थी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बालिका व बालक वर्ग में प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 2000 रुपये का चेक दिया गया. बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर मोहम्मद शादाब, द्वितीय स्थान पर सागर मंडल व तृतीय स्थान पर सुमित मंडल रहे. वहीं बालिका वर्ग में पूनम कुमारी प्रथम, समी मुरमुर द्वितीय व तृतीय स्थान पर पिंकी कुमारी रही. मौके पर डीसी के अलावा सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, रजनी शर्मा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-four-people-including-woman-injured-in-fight/">यह

भी पढ़ें: देवघर : मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही