Search

 
 
 

गिरिडीह : विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

 

तिसरी थाना क्षेत्र की घटना, कमरे में पड़ा मिला मकीना खातून का शव  

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना कर्बला मोड़ स्थित ससुराल में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मो. निसार उर्फ निसाल की पत्नी मकीना खातनू (22 वर्ष) का शव सोमवार को उसके कमरे में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही मायके वाले बेलवाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया. मां शैरून खातून ने मकीना के पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की है. सैर बेलवाना निवासी मो. कलीम और शैरून खातून की छोटी पुत्री मकीना का विवाह 4 वर्ष पहले बेलवाना कर्बला मोड़ के मो. निसार के साथ हुआ था. मायकेवालों के अनुसार, निकाह के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. रविवार की रात भी उनमें झगड़ा हुआ था. सोमवार की सुबह मकीना का शव उसके कमरे में एक लकड़ी से कपड़े के सहारे लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके से बड़ी संख्या में लोग कर्बला मोड़ स्थित उसकी ससुराल पहुंचे. तब तक पति समेत ससुराल के सभी लोग घर से फरार हो गए थे. मायके वालों ने वहां खूब हो-हल्ला किया. जानकारी मिलने पर बेलवाना के मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूख, इब्राहिम अंसारी सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तिसरी पुलिस को सूचना दी. इसके बाद एएसआई सुदर्शन बिन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे जांच-पड़तला के बाद शव थाने ले गए. मकीना के दो बच्चे हैं. मां शैरून खातून ने बताया कि मकीना की शादी के बाद से ही दामाद दहेज को लेकर उसके साथ अक्सर विवाद करता था. रविवार की रात मकीना ने फोन कर दामाद से विवाद होने की बात बताई थी. मां शैरून खातून ने दामाद, बेटी के सास-ससुर, देवर व गोतिनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तिसरी थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-4-criminals-arrested-for-planning-crime-in-dundibagh/">बोकारो

: दुंदीबाग में अपराध की योजना बनाते 4 बदमाश गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही