Search

 
 
 

गिरिडीहः विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के चाचा सेवक कुमार ने बताया कि ससुराल से फोन कर पहले सूचना दी गई कि राखी बेहोश हो गई है और उसे जमुआ सीएचसी ले जाया जा रहा है. इसके कुछ देर बाद बताया गया कि उसने जहर खा लिया है. बाद में फांसी लगाने की बात कही गई.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में विवाहिता राखी कुमारी (22 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मायके वालों ने ससुराल वालों पर राखी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. राखी की शादी 20 अप्रैल 2025 को भलुवाही गांव के सत्यम कुमार के साथ हुई थी. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

मृतका के चाचा सेवक कुमार ने बताया कि ससुराल से फोन कर पहले सूचना दी गई कि राखी बेहोश हो गई है और उसे जमुआ सीएचसी ले जाया जा रहा है. इसके कुछ देर बाद बताया गया कि उसने जहर खा लिया है. बाद में फांसी लगाने की बात कही गई. अलग-अलग तरह की सूचनाएं मिलने से परिजनों को संदेह हुआ. परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. पुलिस फिलहाल मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही