Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल वाले फरार

Giridih : सरिया प्रखंड के टाटीझरिया थाना अंतर्गत कोलूसीजू गांव में 18 अप्रैल को संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई. मृतका का नाम कालू देवी (30) है. उसकी शादी दस पूर्व कोलूसीजू गांव निवासी संतोष मंडल से हुई थी. मृतका का मायके सरिया प्रखंड के ही नगरा गांव में है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के जीजा महेश साहू ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह फोन पर गांव के किसी व्यक्ति ने कालो देवी के आत्महत्या करने की सूचना दी. सूचना पाकर कोलूसीजू गांव आने पर कालो देवी का शव फंदे से झूलते देखा गया. ससुराल पक्ष के सभी लोग सामान समेत फरार है. मृतका के पति संतोष मंडल बेंगलुरु में काम करता है. मामले की सूचना उसे दे दी गई है. गांव वालों की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मायके वाले की उपस्थिति में शव को फंदे से उतारकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611668&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महुआ चुनने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, देवरानी गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही