Giridih: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का शहीद सप्ताह 27 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू हो गया है. जिसे लेकर जिला पुलिस और सीआरपीएफ पूरी तरह से अलर्ट है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और सीआरपीएफ की गश्ती बढ़ी नक्सलियों ने 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने का एलान किया है. इसे लेकर कई क्षेत्रों में नक्सल गतिविधि भी बढ़ी है. पिछले दिनों ही डुमरी के ग्रामीण लाकों में नक्सलियों ने पोस्टरबाज़ी कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने भी दबिश बढ़ाई. सुरक्षाबलों के इसी चौकसी के कारण हाल के दिनों में कई नक्सलियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया. नक्सलियों के शहीद सप्ताह को लेकर पुलिस और सीआरपीएफ पारसनाथ पहाड़ की तराई क्षेत्र और गिरिडीह व जमुई जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रख रही है. पुलिस ने सभी नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है. नक्सलियों के लिए सेफ जोन माने जाने वाले गिरिडीह जमुई की सीमावर्ती जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही है. गिरिडीह के एएसपी अभियान गुलशन तिर्की ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. सभी नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. सड़कों पर भी पुलिस गश्त तेज कर दी गई है. नक्सलियों के सभी मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा. इनामी नक्सलियों का लगा जमावड़ा जानकारी के अनुसार शहीद सप्ताह को लेकर पारसनाथ पहाड़ के इलाको में कई इनामी नक्सलियों का जमावड़ा लगा है. नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की फिराक में है. सूत्रों के अनुसार 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर फिल्हाल इसी क्षेत्र में सक्रिय है. इसके अलावा 15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा और रामदयाल मुंडा की गतिविधि भी इसी क्षेत्र में हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-many-plans-were-discussed-in-the-meeting-of-the-20-point-program-implementation-committee-in-the-city-building/">यह
भी पढ़ें :गिरिडीह : नगर भवन में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा [wpse_comments_template]
भी पढ़ें :गिरिडीह : नगर भवन में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा [wpse_comments_template]
Leave a Comment