Search

 
 
 

गिरिडीह : शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव का मनाया शहादत दिवस

 
Giridih :  मोमिन सोसायटी चौरासी पंचायत करहरबारी ने 8 जनवरी को तिनकोनिया मोड़ में शहीद शेख भिखारी अंसारी व टिकैत उमराव के 165 वां शहादत दिवस मनाया. इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद थे. कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई. कार्यक्रम को संबोधित डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि 165 साल पूर्व अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान शेख भिखारी अंसारी व टिकैत उमराव शहीद हुए थे. रांची के निकट पहाड़ी पर अंग्रेजों ने दोनों शहीदों को फांसी दिया. आज हम दोनों शहीदों के कुर्बानी को याद करते हैं. उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की. राज्य सरकार बच्चों को शिक्षित करने के लिए कई सुविधाएं मुहैया कर रही है. इसका लाभ उठाइये. कार्यक्रम के तहत शिक्षा व संस्कार यात्रा भी निकाली गई तथा गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. विधायक ने एक यात्री शेड की आधारशिला भी रखी. कार्यक्रम में झामुमो नेता मो. शहवाज, कांग्रेसी नेता सतीश केडिया, तेलोडीह के मुखिया शब्बीर आलम,  समिति के अध्यक्ष मो. युसूफ अंसारी, महासचिव चांद रसीद अंसारी, मो. ताजुद्दीन समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=521507&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : श्री सम्मेद शिखर विवाद सुलझाने को लेकर हुई विशेष बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही