Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासियों का सामूहिक उपवास रविवार को

Advertisement
Advertisement
Bengabad (Giridih) :  आदिवासी समाज की बेंगाबाद प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को तराजोरी पंचायत के धुमाडीह मैदान में हुई. बैठक में आदिवासी समाज को सम्मान राशि देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया गया. योजना के तहत जमा किए जाने वाले जरूरी दस्तावेज व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. सदस्यों ने हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की कड़ी निंदा की. आदिवासी समाज के नेताओं ने कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र के तहत आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजवाने का काम किया है. निर्णय लिया गया कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पूरे प्रखंड में आदिवासी समाज के लोग उपवास पर रहेंगे. उनके घरों में चूल्हा नहीं जलेगा. हेमंत सोरेन की रिहाई तक प्रत्येक रविवार को नगाड़ा बजाया जाएगा और पूरे विधि विधान के साथ मांझी थान में पूजा-अर्चना की जाएगी. जब तक हेमंत की रिहाई नहीं हो जाती आदिवासी समाज में कोई सामूहिक उत्सव नहीं होगा. बैठक में मंजु मरांडी, शिबू मुर्मू, थॉमस मरांडी, चंदन मुर्मू, सोनालाल हांसदा, सोमरा बास्के,  मोतीलाल मुर्मू, बिंदुलाल मरांडी, बाबूलाल हांसदा, सोनाराम सोरेन, रामकिशोर टुडू, सूरज लाल हेम्ब्रम सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों आदिवासी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/sahibganj-waste-disposal-plant-of-namami-gange-project-will-start-in-april/">

साहिबगंज : नमामि गंगे प्रोजेक्ट का कचरा निष्पादन प्लांट अप्रैल में होगा शुरू 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही