Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: पांच करोड़ रुपये लूट का मास्टरमाइंड गुलाब साह समेत दो गिरफ्तार, 77 लाख बरामद

Advertisement
Advertisement
Giridih: जिला के जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग के बाटी मोड़ के पास बीते 21 जून की रात डीवाई कंपनी के पांच करोड़ रुपये लूट ली गई थी. एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने लूटकांड मामले में मास्टरमाइंड खिरोधर साह उर्फ गुलाब साह और मुन्ना रविदास को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मास्टरमाइंड के पास से पुलिस ने 77 लाख रुपये नगद बरामद किया है. यह जानकारी, गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. गुलाब साह और मुन्ना को पुलिस ने कन्याकुमारी से गिरफ्तार किया है. गुलाब की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी. जिसके बाद पुलिस की विशेष टीम को यह सफलता हासिल हुई है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/28-criminals-from-bihar-chhattisgarh-and-bengal-are-playing-an-important-role-in-organized-criminal-gang-active-in-jharkhand/">झारखंड

में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह में अहम भूमिका निभा रहे हैं बिहार, छत्तीसगढ़ व बंगाल के 28 अपराधी

लूट की योजना बरही के गुलाब साह ने बनाया था

गुजरात की डीवाई कंपनी की इतनी मोटी रकम लूटने की योजना बरही के गुलाब साह ने बनाया था और अपने गिरोह में अन्य लोगों को शामिल किया था. घटना को अंजाम देने के बाद गुलाब साह हजारीबाग जिले के बरही में स्थित अपने निवास पर भी पहुंचा था. लेकिन चार दिनों के बाद पुलिस की सक्रियता देखकर वह स्कॉर्पियो समेत फरार हो गया. जिसके बाद उसने झारखंड छोड़ बिहार के किसी इलाके में शरण लिया था. इससे पहले पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से पुलिस ने 3.24 करोड़ रूपया बरामद किया था. पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपियों में राजेश सिंह धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामनगर विलेज रोड, मो. करीम अंसारी गोविंदपुर के अमलाटांड़, विनोद विश्वकर्मा गोविंदपुर के अमरपुर उपर बाजार और शहजाद आलम गोविंदपुर के फकीरडीह का रहने वाला है. जबकि रंजीत कुमार हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के धमना और अजीत कुमार सिंह चतरा जिला के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी गांव का रहने वाला है.

क्या है मामला

बीते 21 जून की रात अपराधियों ने जमुआ थाना इलाके के बाटी मोड़ के पास उस वक्त डीवाई कंपनी के पांच करोड़ रुपये को नगद लूट लिया. जब कंपनी के कर्मी क्रेटा कार में पटना से कोलकाता ले जा रहे थे. क्रेटा कार के अंडरग्राउंड सेफ में कंपनी के पांच सौ रुपये की गड्डियां भरी हुई थी. इस मामले को लेकर क्रेटा कार के चालक मयुर सिंह जडेजा ने जमुआ थाना में आवेदन देकर जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसे भी पढ़ें -आतंकी">https://lagatar.in/second-incident-in-canada-after-murder-of-terrorist-nijjar-khalistani-gangster-sukha-dunneke-shot-dead/">आतंकी

निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में दूसरी वारदात, खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही