Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी

Giridih : 14 मार्च से शुरू होने वाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा की अंतिम तिथि 3 अप्रैल तक है. परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका समेत अन्य सामग्रियां भेजी जा रही है. परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी. प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी जो सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.05 बजे तक चलेगी. द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी जो दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी. मैट्रिक की परीक्षा 96 सेंटरों और इंटरमीडिएट की परीक्षा 63 सेंटरों पर होगी. दोनों परीक्षा में परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट और उत्तरपुस्तिका दिए जाएंगे. मैट्रिक के परीक्षार्थियों की संख्या 45336 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 30810 हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575072&action=edit">यह

भी पढ़ें :तिसरी : दो बाइक की टक्कर में एक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही