Search

गिरिडीह : एनएचएम के एमडी ने सिविल सर्जन से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Giridih : जिले में बन रहे स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति को लेकर मंगलवार 23 मई को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम के एमडी डॉक्टर भुवनेश प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा से पूरी जानकारी ली. विदित हो कि धनवार में अनुमंडलीय अस्पताल की नई बिल्डिंग के अलावा कई प्रखंडों में नये स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ.मिश्रा ने बताया कि एमडी ने सभी निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और निर्माण कार्य को तेज गति से करने का निर्देश दिया. सीएस ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भवन निर्माण विभाग के कई अधिकारी भी शामिल थे. जानकारी के अनुसार खोरीमहुआ अनुमंडल में अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण किया जाना है. निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. कहा कि अनुमंडल अस्पताल की निर्माण लागत 25 करोड़ है. यह">https://lagatar.in/pirtand-smoke-rises-again-in-parasnath-forest-fire-broke-out/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ जंगल में फिर उठा धुआं, लगी आग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//