Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कार्मेल स्कूल से हुई खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Giridih : गिरिडीह में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत बुधवार को शहर के कार्मेल स्कूल से की गई. स्कूल की सातवीं की छात्रा श्वेता को अभियान का पहला टीका लगाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि खसरा की गंभीरता को समझना होगा. कहा कि यह दुखद स्थिति है कि देश में गिरिडीह दूसरा ऐसा शहर है जहां के बच्चे खसरा से सर्वाधिक पीड़ित है. इसमें सुधार की जरूरत है. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ.बुका उरांव ने कहा कि पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में खसरा का सर्वाधिक प्रभाव है. यही कारण है कि बंगाल से सटे जिलों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने कहा कि जिले के कई ऐसे इलाके हैं जहां के बच्चे खसरा टीकाकरण से वंचित रह गए थे. 2023 के अंत तक शत प्रतिशत खसरा उन्मूलन का लक्ष्य है. [caption id="attachment_606065" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ABHIYAN-UDGHATAN-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते डीसी व अन्य अधिकारी[/caption] इससे पूर्व डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ.बुका उरांव, सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा व स्कूल की प्राचार्या सिस्टर तेरेसाड्डा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया. समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम कर समा बांध दिया. साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की गई कि खसरा हो तो झाड़-फूंक के फेर में ना फंसे, सीधे डॉक्टर के पास इलाज करवाएं. कार्यक्रम में डीसी, उपनिदेशक व सिविल सर्जन के अलावा डीटीओ रोहित सिन्हा, डीईओ विनय कुमार, डॉ.अशोक कुमार, डीपीएम प्रमिला कुमारी, शिक्षिका राखी झुनझुनवाला सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-fierce-fire-in-aryan-factory-making-copy-book-loss-of-crores/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कॉपी, किताब बनाने वाली आर्यन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही