Search

 
 
 

गिरिडीह : 12 अप्रैल से खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत

 
Gawan (Giridih) : 12 अप्रैल से शुरू हो रहे खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान की तैयारी को लेकर गावां अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमोहन कुमार ने एएनएम और सुपरवाइजर के साथ 10 अप्रैल को बैठक की. बैठक में अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. टीकाकरण से एक दिन पूर्व जागरूकता रैली निकाली जाएगी जिसमें स्कूली बच्चे शामिल होंगे. खसरे को रोकने के लिए एकमात्र उपाय टीकाकरण है. अभियान के प्रथम चरण में सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को टीके लगाए जाएंगे. बैठक में बीपीएम प्रमोद कुमार, बीटीटी उषा देवी, रेणु कुमारी, संगीता कुमारी, अभिलाषा कुमारी, जलील अंसारी समेत अन्य स्वास्थकर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604500&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी: दंपती मौत मामले में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही