Search

 
 
 

गिरिडीह : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुक चयन को हुई बैठक

 
बीडीओ ने लक्ष्य प्राप्ति का दिया निर्देश
Dumri (Giridih) : प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय सभागार में 13 सितंबर को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में लाभुकों के चयन की बैठक हुई. बैठक में प्रमुख उषा देवी, बीडीओ अन्वेषा ओना, उपप्रमुख उपेंद्र महतो, जिप सदस्य प्रदीप मंडल व सुनीता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय, बीएओ प्रतापदेव नाग, बीपीओ विनय कुमार व हेमलता कुमारी, मुखिया राज कुमार महतो, जगदीश रजक पंसस अखिलेश राणा सहित सभी मुखिया, पंसस, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे. बीडीओ ने उपस्थित सभी कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जो लक्ष्य मिला है. इस लक्ष्य को पशु चिकित्सक के सहयोग से पूरा करें. इसके लिए क्षेत्र के लाभुकों को फार्म वितरण कर आवेदन जमा कराएं. कहा कि जिला से हमें जो टारगेट मिला है उस टारगेट को पूरा करते हुए प्रमुख व अन्य संबंधित प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुकों का चयन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-stone-scam-in-raghuvars-rule-ed-is-searching-for-irregularities-in-hemant-government-saryu/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : पत्थर घोटाला रघुवर के शासन में, हेमंत सरकार की गड़बड़ी खोज रहा ईडी- सरयू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही