Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भूतपूर्व सैनिकों की हुई बैठक, कल्याण योजनाओं पर चर्चा

Giridih : जिले के भूतपूर्व सैनिकों की बैठक 11 मई को सर्किट हाउस में हुई, जिसमें कल्याण योजनाओं पर चर्चा की गई. बैठक में हजारीबाग से आए विंग कमांडर राजेश गुप्ता समेत गिरिडीह जिले के कई भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए. बैठक में चर्चा चली कि भूपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण से जुड़ी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जा चुकी है. राज्यपाल ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है. बैठक में विंग कमांडर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिक सप्ताह हर जिले में मनाया जा रहा है. भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को भी प्रौद्योगिक सप्ताह की जानकारी दी जानी है. इसके अलावा हर तरह का सहयोग और सैनिक कल्याण सहायता राशि सैनिक कल्याण निदेशालय से हासिल किया जाना है. बैठक में राज्य सरकार के अधीन नौकरियों में भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण देने पर विचार वमर्श  किया गया. मौके पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के ज्ञान कुमार, आनंद कुमार, नवीनकांत सिंह, अमित रंजन, विद्याभूषण सिंह, आरके वर्मा, अशोक कुमार, सुधीर सिंह, रंजीत सिंह अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634132&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद: अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशिक्षु आईएएस की मौजूदगी में मापी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही