Search

 
 
 

गिरिडीह : झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर बैठक, 26 को आवेदनों का सत्यापन

 
Giridih : जिला सहकारिता कार्यालय में 24 अगस्त को झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर अंकेक्षण, निर्वाचन और सदस्यता अभियान का प्रशिक्षण भी दिया गया. बैठक को संबोधित करते जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि योजना में झारखंड राज्य में गिरिडीह दूसरे स्थान पर है. गिरिडीह में अब तक एक लाख 25 हजार 304 लाभुक किसानों का निबंधन हो चुका है. अब तक 79 हजार 857 आवेदन आ चुके हैं. सभी आवेदनों का सत्यापन 26 अगस्त को डुमरी अनुमंडल कार्यालय में होगा. सत्यापन में सभी अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक और हल्का कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. संबंधित अधिकारियों को उसी दिन डुमरी अनुमंडल कार्यालय में ट्रेनिंग दी जाएगी. बैठक में जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहायक निबंधन पदाधिकारी, पेक्स के अध्यक्ष व सचिव मुख्य रूप से मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-kushwaha-sanghs-district-committee-election-on-august-28/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कुशवाहा संघ के जिला कमिटी का चुनाव 28 अगस्त को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही