Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

Giridih : नगर भवन में 23 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन उपायुक्त नमन प्रिय लकड़ा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद पांडे, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम, अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपायुक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष भी हैं. शिविर को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समाज में बड़े बदलाव के लिए सतत प्रयास करने की जरूरत है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए एक दिन का समय पर्याप्त नहीं है. समाज में बदलाव धीरे-धीरे आती है. एक दिन में परिवर्तन नहीं आ सकता. संजीदगी से काम करने पर सफलता हासिल की जा सकती है. राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा कर उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकारी योजनाएं काफी है, इसे संजीदगी से लागू करने के लिए कोशिश करने की जरूरत है. जिले के 344 पंचायत प्रतिनिधि सामूहिक प्रयास करें तो पंचायतों में पेयजल की स्थिति बेहतर हो सकती है. उपायुक्त ने बंद पड़े परियोजनाओं के प्रति गंभीरता दिखाने की अपील मीडियाकर्मियों से की. शिविर को संबोधित करते हुए कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद पांडे ने कहा कि किसी भी तरह की कानूनी सहयोग की जरूरत पड़ने पर डालसा सचिव से संपर्क किया जा सकता है. अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि आने वाले समय में डालसा और सशक्त होगा. सामान्य तौर पर आम लोगों को कानून की जानकारी नहीं होती, लेकिन कानून की सामान्य जानकारी सभी को होनी चाहिए. प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने शिविर के उद्देश्यों पर चर्चा की. कहा कि शिविर लगाने का मकसद समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सहायता पहुंचाना है. सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिले जो इसके वास्तविक हकदार हैं. कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सरकार व न्यायालय की जिम्मेवारी है. आगामी 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुलहनीय मामलों का निपटारा किया जाएगा. शिविर को एसडीओ कुंदन कुमार, डीएसपी संजय राणा समेत कई अधिकारियों ने भी संबोधित किया.

परिसंपत्तियों का वितरण

शिविर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने 1370 स्वयं सहायता समूहों के बीच 6. 6 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया. भूमि संरक्षण विभाग की ओर से अशोक यादव, रमेश यादव, योगेश्वर यादव, सीता देवी, सुरेंद्र रजक तथा पटेल यादव को पंप सेट दिया गया. शिविर का संचालन अभिनंदन पांडे ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616463&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : धर्म की रक्षा के लिए उठाना ही पड़ता है शस्त्र : निर्भय शाहबादी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही