Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित

 
Giridih :  झामुमो जिला कार्यालय में 23 अक्टूबर को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. समारोह की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह तथा संचालन जिला सचिव महलाल सोरेन ने किया. समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार थे. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो आंदोलन से जन्मी पार्टी है. यह दल गरीबों व शोषितों की आवाज है. आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम से लाखों लाभुक लाभान्वित हो चुके हैं. 20 लाख आवेदनों में से 50 प्रतिशत का निष्पादन हो चुका है. मौके पर महलाल सोरेन, शहनवाज अंसारी, प्रमिला मेहरा, रॉकी सिंह, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, मो. जाकिर, प्रदोष कुमार, मो. नूर, मो. असद उल्लाह समेत पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=452997&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही