Search

 
 
 

गिरिडीह : मंत्री को सौंपा ज्ञापन, चिह्नित आंदोलनकारियों को पेंशन देने की मांग

 
Dumri (Giridih) : झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों ने शनिवार को राज्य की महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी से मिलकर मांगपत्र सौंपा. उन्होंने सरकार से झारखंड के चिह्नित आंदोलनकारियों को जेल की बाध्यता समाप्त कर पेंशन देने की मांग की है. मंत्री से मिलने वालों में रांगामाटी के लालमणि साव व जागेश्वर यादव शामिल थे. मांगपत्र में उन्होंने कहा है कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनलोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन संभव हुआ. लेकिन राज्य सरकार सिर्फ जेल जाने वाले 4000 आंदोलनकारियों को ही 3 कोटि में पेंशन दे रही है. 21 हजार चिह्नित आंदोलनकारियों को पेंशन की कोई व्यवस्था अब तक नहीं की गई है. सरकार को जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर चिह्नित आंदोलनकारियों को भी हुए पेंशन देनी चाहिए. यह भी पढ़ें : जेएसएससी-सीजीएल">https://lagatar.in/demand-for-change-in-exam-date-of-jssc-cgl-police-stopped-students-who-came-out-to-surround-cm-residence/">जेएसएससी-सीजीएल

की परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग, सीएम आवास घेरने निकले छात्रों को पुलिस ने रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही