Search

 
 
 

गिरिडीह : मनोरोगी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

 
Gandey (Giridih) : जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बुढवासेर गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने सोमवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान सहुद अंसारी ( 26 वर्षीय) सहुद अंसारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर ताराटांड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार पंडित दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गये. हालांकि मृतक की पत्नी व मां के लिखित आवेदन देने के बाद बिना पोस्टमार्टम ही शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना को लेकर ताराटांड़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार पंडित ने बताया कि कुंडलवदह गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही