Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मानसिक रूप से बीमार युवक ने की खुदकुशी

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत के जमबाद गांव में 24 जनवरी को पंकज दास नामक एक 30 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की. उसका शव अपने घर की खिड़की में फंदे से लटकता देखा गया. मृतक मनसिक रूप से बीमार था. घटना की खबर पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चे और पत्नी छोड़ गया है. पंकज दास दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई. शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा. इलाज के बाद वह ठीक तो हो गया, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई. परिजनों ने मनोचिकित्सक से उसका इलाज भी कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. मृतक की पत्नी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करती है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पूर्व में भी कुआं में भी डूब गया था. ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचा लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=564481&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चोरी की 18 बाइक समेत चार गिरफ्तार, अंतर्जिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही