Search

गिरिडीह : करंट लगने से पारा शिक्षक की मौत

Giridih : धनवार प्रखंड के घोड़ठांबा ओपी के बुधवाटांड़ गांव में 02 जून की सुबह करंट लगने से पारा शिक्षक मो तोहिद आलम (36) की मौत हो गई. तोहिद के बहनोई मो सिराज ने बताया कि घर के पास से गुजरी हाईटेंशन तार घर की 220 वोल्ट वाले तार से सट गई. इससे घर में रखे टीवी, स्टेबलाइजर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने लगे. सामानों को जलता देख तोहिद मेन स्विच को ऑफ करने गया. इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट की चपेट में आ गया. घायल अवस्था में तोहिद को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार तोहिद पांच बच्चों का पिता था. इस हादसे से क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655489&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : वृद्ध महिला की रुपयों से भरा बैग ले उड़ा भाई बहन की जोड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//