Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

 
Bengabad (Giridih) : अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रतुआडीह गांव की है. बताया जाता है कि रतुवाडीह में फुटबॉल मैच का आयोजन था. अवैध बालू लदा ट्रैक्टर रतुवाडीह की ओर जा रहा था. इसी क्रम में एक व्यक्ति ट्रैक्टर को रोककर उस पर सवार हो गया. फुटबॉल मैच के मैदान के समीप जैसे ही पहुंचा वह चलते ट्रैक्टर से उतरने लगे. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया.  ट्रैक्टर के चक्के से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 44 वर्षीय तुम्बा मरांडी के रूप में हुई. वह बुढ़ई थाना देवघर के सामपुर कर रहने वाला था. घटना की खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की. खबर मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. वहीं चालक को गिरफ्तर कर लिए. पुलिस चालक व ट्रैक्टर को अपने साथ ले गई. परिजन भी मौके पर पहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-youth-arrested-with-108-bottles-of-liquor-in-village/">गिरिडीह

: गावां में 108 बोतल शराब के साथ युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही