Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 29 मई से 14 जून तक चलेगा मन का मिलन पखवाड़ा: सचिव

Giridih: डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कहा कि 29 मई से 14 जून तक व्यवहार न्यायालय परिसर में मन का मिलन पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा. सचिव ने 23 मई को कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बात कर रहें थे. सचिव ने कहा कि झालसा के निर्देश व जिला व सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इस दौरान आम जनों के बीच जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं, दृश्य व श्रव्य माध्यमों से मध्यस्थता तथा लोक अदालत की सफल कहानियों के बारे में जानकारी, लंबित मामलों तथा वाद पूर्व मामलों में पक्षकारों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करना. आमजनों तथा पक्षकारों को मध्यस्थता से संबंधित सुझाव व सलाह देने का कार्य किया जाएगा. इसके लिए प्रखंड वार टीमों का गठन किया जा रहा है. जिसमें पारा लीगल वालंटियर के माध्यम से आम जनों को जागरूक किया जाएगा. निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन कार्य किया जाएगा. उन्होंने आम जनों, पक्षकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, मीडिया कर्मियों, एनजीओ कर्मियों व अधिवक्ताओं से अपील किया कि इस कार्यक्रम के बारे में  अपने स्तर से प्रचार- प्रसार करें, ताकि इस कार्यक्रम से आमलोग लाभान्वित हो सके. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=645868&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : पारसनाथ जंगल में फिर उठा धुआं, लगी आग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही