Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : फ्लिपकार्ट ऑफिस की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी

Advertisement
Advertisement
कई कीमती पार्सल पर भी फेरा हाथ, पुलिस ने शुरू की छानबीन
Giridih : गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया-सीहोडीह में चोरों ने  ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी करने वाले कंपनी फ्लिपकार्ट के ऑफिस में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना 30 जुलाई की देर रात की है. चोरों ने नगदी समेत कई पार्सल चुरा लिए. वहीं कंपनी के कर्मियों ने बताया कि रांची कार्यालय से कंपनी के लोगों के आने के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि क्या और कितने रूपये के सामानों की चोरी हुई है. हालांकि एक लाख रूपए नकद समेत कई कीमती पार्सल चोरी होने की संभावना जताई जा रही है.

ऐसे दिया चोरी की घटना को अंजाम

[caption id="attachment_716467" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/tuti-window-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> टूटी खिड़की[/caption] छानबीन में पता चला कि चोर देर रात कार्यालय की खिड़की तोड़कर घुसे थे.  चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गए है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद 31 जुलाई की सुबह मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान कर्मियों से जानकारी लेने में जुटे हुए हैं. फ्लिपकार्ट कंपनी के अधिकारी रांची से गिरिडीह के लिए निकल चुके हैं. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. लेकिन मामले को लेकर कुछ बताने से इनकार कर रही है. यह भी पढ़ें : 19-20">https://lagatar.in/yogasan-sports-competition-on-august-19-20-players-aged-five-to-55-can-participate/">19-20

अगस्त को योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, पांच से 55 वर्ष के खिलाड़ी ले सकते हैं भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही