Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मंत्री बेबी देवी ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement

सैकड़ों लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच, ली दवाएं

Dumri(Giridih): स्वास्थ्य विभाग की ओर से केबी उच्च विद्यालय डुमरी के मैदान में 22 सितंबर को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सह मंत्री बेबी देवी, एसडीएम शहजाद परवेज, प्रमुख उषा देवी, बीस सूत्री के अध्यक्ष डेगलाल महतो, भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन एचई जीबी राम ने किया. अपने संबोधन में मंत्री बेबी देवी ने कहा कि डुमरी के ग्रामीण जानता के लिए यह स्वास्थ्य मेला लाभकारी सिद्ध होगा. मेले में 18 स्टॉल लगाया गए थे, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गई. इस दौरान अतिथियों ने जिला से प्राप्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया. स्वास्थ्य मेले में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर दवाएं लीं. इस दौरान भाजपा नेता जीवाधन महतो, झामुमो के राजकुमार महतो राजू, सुभाष महतो, जगरनाथ ठाकुर, पंकज महतो, डा सरोज कुमारी, नीलम बाला, डा मंसूर आलम, डा राहुल अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रवेश, माणिकचन्द महतो, उषा देवी, अर्जुन मोदी, संजय कुमार, नरेन्द्र कुमार, विनय कुमार, गणेश गुप्ता, सुरेश महतो, धर्मजय जायसवाल आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/government-will-take-28-elderly-christians-of-pakur-on-pilgrimage-to-goa-in-october/">यह

भी पढ़ें:  पाकुड़ के 28 बुजुर्ग ईसाइयों को अक्टूबर में गोवा की तीर्थयात्रा कराएगी सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही