Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मंत्री बेबी देवी ने डुमरी में झामुमो के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Dumri (Giridih) : डुमरी विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सह राज्य की मंत्री बेबी देवी ने बेरमो मोड़ पर पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर गठबंधन के घटक दलों के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. अपने संबोधन में बेबी देवी ने कहा कि उनके पति जगरनाथ महतो और उसके बाद उन्होंने खुद डुमरी विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई काम किए हैं. विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने कहा कि डुमरी उनके स्वर्गीय पिता जगरनाथ महतो की कर्मभूमि रही है. उनके पिता  विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हक के लिए आजीवन संघर्षशील रहे. हर किसी के सुख-दुख में सहभागी बने रहे. उन्होंने लोगों से इस विधानसभा चुनाव में अपनी मां बेबी देवी रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की. समारोह में डुमरी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष राजकुमार महतो उर्फ राजू, सचिव उपेन्द्र महतो, मंत्री प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय, कैलाश चौधरी, डेगनरायण महतो, कारी बरकत अली, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, नुरूद्दीन अंसारी, पंकज महतो, रुस्तम अंसारी, सुभाष महतो, उमाशंकर राय, मनोज मंडल, विश्वनाथ महतो, जगरनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-maa-roti-bank-foundation-distributed-sarees-among-chhath-fasting-people/">Jamshedpur

: श्री मां रोटी बैंक फाउंडेशन ने छठ व्रतियों के बीच किया साड़ी का वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही