Search

 
 
 

गिरिडीह : मंत्री हाफिज-उल-हसन ने ली डीएसओ की जमकर क्लास

 
Giridih: नगर भवन में जिला 20 सूत्री अध्यक्ष सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिज-उल-हसन की अध्यक्षता में 17 मई को संपन्न बैठक में सदस्यों के निशाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी गौतम भगत रहे. विदित हो कि 28 विभागों की समीक्षा होनी थी पर आपूर्ति विभाग की समीक्षा ही डेढ़ घंटे तक चली. इस दौरान डीएसओ खड़े रहकर सदस्यों के सवालों के तीर झेलते रहे. मंत्री ने डीएसओ से कहा कि गोदाम से निकली राशन डीलर तक वाहन से क्यों नहीं पहुंचती? बगैर जीपीएस लगे वाहन से गिरिडीह में राशन की ढुलाई क्यों हो रही है. साथ ही कहा कि गिरिडीह में ट्रैक्टर से भी सरकारी राशन धुलाई हो रही है. डुमरी में सात वाहन हैं पर एक में भी जीपीएस नहीं लगा है. डीएसओ ने कहा कि निविदा की प्रक्रिया फरवरी में शुरू की गई है जो अब फाइनल स्टेज में है. मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है. किस परिस्थिति में हुई 208 राशन दुकानों का लाइसेंस रद्द सदस्य अजीत कुमार ने कहा कि किस परिस्थिति में देवरी व जमुआ प्रखंड के 208 राशन दुकानों का लाइसेंस रद्द हुआ है. केवल डीलर को सजा न देकर आवंटन करने वाले अधिकारी पर भी कार्यवाही होनी चाहिए. डीसी नमन प्रियस लकड़ा ने बताया कि विभागीय कार्यवाही के लिए सरकार के पास भेजा गया है. आवंटन करने वाले अधिकारी पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की. मंत्री ने आश्वस्त किया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. प्रखंडों के अध्यक्षों ने कहा कि बैठक में अधिकारी इनकी उपेक्षा करते हैं. शिकायत पर मंत्री ने उन अधिकारियों की सूची मांगी और कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मनरेगा में लूट पर भी हुई चर्चा मनरेगा में मटेरियल भुगतान के नाम पर मची लूट पर भी चर्चा की गई. सदस्यों ने कहा कि गिरिडीह प्रखंड के 14 पंचायत में सर्वाधिक लूट हुई है. डीसी ने कहा कि तीन-तीन सदस्यों की 4 टीम का गठन कर मामले की जांच कराई गई है जिसकी रिपोर्ट आ गई है. संबंधित कर्मियों व अधिकारियों से राशि वसूली जाएगी अन्यथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. सदन ने मनरेगा मामले में सभी प्रखंडों में जांच की मांग की गयी. बगैर निबंधन के वेंडर काम कर रहें हैं, कई के निबंधन ही गलत है. बैठक में स्वास्थ्य, नगर निगम, पीएचईडी, बिजली सहित कई अन्य विभागों की समीक्षा की गई. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, विधायक विनोद सिंह, छोटे लाल यादव, दिनेश प्रसाद यादव आदि अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=639890&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा : वन विभाग के खिलाफ माले के बैनर तले आदिवासियों ने भरी हुंकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही