Search

 
 
 

गिरिडीहः मंत्री इरफान अंसारी को ‘मसीहा-ए-झारखंड’ सम्मान

उलेमाओं ने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल की है. आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर सक्रिय हैं. इसी योगदान को देखते हुए उन्हें ‘मसीहा-ए-झारखंड’ की उपाधि प्रदान की गई है.
 

Giridih : झारखंड के गिरिडीह में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को ‘मसीहा-ए-झारखंड’ की उपाधि से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम जिले के कई उलेमा व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

 

उलेमाओं ने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल की है. आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर सक्रिय हैं. इसी योगदान को देखते हुए उन्हें ‘मसीहा-ए-झारखंड’ की उपाधि प्रदान की गई है. उलेमाओं ने यह भी घोषणा की कि अब उनके नाम के साथ यह उपाधि जोड़ी जाएगी.

 

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने इसे जनता के स्नेह, सम्मान व विश्वास का प्रतीक बताया. कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, ग्रामीण क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्परता दिखाने के कारण डॉ. अंसारी की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है.

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि जनता उन्हें दिलो-जान से चाहती है. विशेषकर युवा वर्ग उनके नेतृत्व और कार्यशैली से प्रेरित है. कुछ वक्ताओं ने यह भी कहा कि उनके बढ़ते राजनीतिक कद से असहज होकर की जाने वाली आलोचनाएं उनकी लोकप्रियता का ही प्रमाण हैं.

 

लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से अपेक्षा जताई कि वे इसी तरह जनसेवा के कार्यों में सक्रिय बने रहें. मजबूती से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जनता के विश्वास पर खरा उतरते रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही