Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शादी के नाम पर बिकने से बची नाबालिग, आधा दर्जन गिरफ्तार

एक लाख रुपये में राजस्थानी दुल्हे ने किया था लड़की का सौदा
Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की शादी परदेसी दूल्हे से कराने की तैयारी की जा रही थी, तभी इसकी भनक बाल संरक्षण इकाई को लग गई और परदेस से झारखंड आये आधा दर्जन लोगों को पकड़ लिया गया. बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना इलाके के एक गांव की नाबालिग लड़की की शादी राजस्थान के एक पुरुष के साथ कराने की पूरी तैयारी हो चुकी थी. इसी बीच किसी ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी. सूचना पर सीडब्ल्यूसी के जीतू कुमार और मुफ्फसिल थाना की पुलिस विवाह स्थल पर पहुंची और शादी करने आये लोगों को दूल्हे के साथ पकड़ लिया. इन लोगों के पास पास से मोटी रकम और शादी का कपड़ा बरामद किया गया है. बताया जाता है कि इस शादी के एवज में दूल्हे और उसके घरवालों ने लड़की वालों को एक लाख रुपए देने का भरोसा दिया था.
बाल संरक्षण टीम की पहल पर खुला मामला
इधर, पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है. विवाह के नाम पर बेटी बेचने के इस मामले में संपर्क कराने वाले को पुलिस तलाश रही है. वही वनवासी विकास आश्रम के सुरेश शक्ति ने बताया कि बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार को सूचना मिली थी कि राजस्थान से टीम आयी है जो नाबालिग लड़की से विवाह कर तस्करी कर ले जा रही है. इस मामले में राजस्थान के पांच लोगों के साथ एक दलाल और एक अन्य को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=670901&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : 22 को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही