Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नक्सली बंदी का दिखा मिला जुला असर, लंबी दूरी की वाहनों का परिचालन प्रभावित

Giridih : नक्सलियों के एक दिवसीय झारखंड बंद का सोमवार 15 मई को गिरिडीह जिले में मिला जुला असर रहा. इस दौरान लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा. नक्सली बंदी को लेकर गिरिडीह पुलिस रविवार शाम से ही अलर्ट मोड में थी. डुमरी से गिरीडीह आने वाले मार्ग को एहतियातन डायवर्ट किया गया था. रविवार 12 बजे रात से सोमवार 12 बजे रात तक नक्सलियों ने बंद बुलाया था. बंद का सबसे ज्यादा असर गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग और देवरी थाना क्षेत्र में देखा गया. देवरी के चतरो में नक्सली बंदी के कारण बैंक ऑफ इंडिया की शाखा बंद रही. जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर जिले के सभी मार्गो पर पुलिस गश्त बढाई गई थी. समाचार लिखे जाने तक किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है. डुमरी के इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने बताया कि पुलिस दिन भर अलर्ट पर रही है. नक्सलियों की किसी भी गतिविधि से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है. यह">https://lagatar.in/giridih-250th-birth-anniversary-of-raja-ram-mohan-roy-celebrated-in-central-library/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : केंद्रीय पुस्तकालय में मनाई गई राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही