Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शिशु विद्या मंदिर में मिजिल्स रुबैला टीकाकरण शिविर का आयोजन

Giridih : शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 18 अप्रैल को से मिजील्स-रूबैला टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कक्षा तरुण से दशम वर्ग तक के बच्चों को टीके लगाए गए. मौके पर प्राचार्य शिव कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 9 महीने से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. मिजिल्स रुबैला जानलेवा बीमारी है. इससे बचने के एकमात्र उपाय टीकाकरण है. विद्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं एएनएम की उपस्थिति में कुल 1565 बच्चों का टीकाकरण किया गया. टीका लगाने के बाद बच्चों को मिजिल्स रूबैला का कार्ड भी दिया गया. मौके पर राजेंद्र लाल बर्णवाल समेत स्कूल के शिक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611668&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महुआ चुनने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, देवरानी गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही