Giridih : विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 2 मार्च को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत मरीज के परिजनों को उत्सव उपवन में 50 - 50 हजार रुपए का चेक सौंपा. मौके पर विधायक ने कहा कि कुल 5 मरीज के परिजनों को चेक सौंपा गया है. राशि उपलब्ध हो जाने से मरीजों के इलाज में सुविधा होगी. जिन मरीजों को इलाज के लिए चेक सौंपा गया उनके नाम अजीडीह के त्रिपुरारी तिवारी, कुरैशी मोहल्ला के मकबूल अंसारी, गिरिडीह की असीरन बेगम, बरवाडीह के मो. अशरफ व नफीस अहमद है. मौके पर सैफ अली गुड्डू, मो. असदउल्लाह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]
गिरिडीह : मरीज के परिजनों को विधायक ने सौंपा चेक

Leave a Comment